जमशेदपुर में यहां दिखा ये रहस्यमयी जीव, मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें...

एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में झाड़ियों के बीच एक भारी-भरकम रहस्यमयी जीव दिखने से छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई. वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पिंजड़ा लगाकर मॉनिटर लिजर्ड (गोह) को पकड़ा.

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार को अचानक झाड़ियों के बीच एक भारी-भरकम रहस्यमयी जीव दिखाई दिया. देखते ही देखते इसकी खबर पीजी हॉस्टल तक पहुंची और छात्रों व कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया. बाद में वन विभाग की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, तो पता चला कि झाड़ियों में मॉनिटर लिजर्ड यानी गोह मौजूद है.

पिंजड़ा लगाया, मुर्गे को बनाया चारा

पहले दिन सफलता नहीं मिलने के बाद वन विभाग ने रविवार को उसे पकड़ने के लिए खास इंतजाम किया. टीम अपने साथ पिंजड़ा, जाली और एक मुर्गा लेकर पहुंची. पिंजड़े में मुर्गे को चारे के तौर पर रखा गया और उसे सुरक्षित स्थान पर लगा दिया गया. कुछ देर बाद जैसे ही गोह पिंजड़े की ओर बढ़ा, वह उसमें फंस गया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला.

मॉनिटर लिजर्ड.

दूसरे रहस्यमयी जीव की तलाश जारी

एमजीएम के कर्मचारियों और स्थानीय छात्रों का दावा है कि झाड़ियों में एक और मॉनिटर लिजर्ड मौजूद है. इस सूचना के बाद वन विभाग ने दूसरे जीव की तलाश तेज कर दी है. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया मॉनिटर लिजर्ड पूरी तरह सुरक्षित है. उसे जल्द ही घने जंगल या उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा.

क्या होता है मॉनिटर लिजर्ड

मॉनिटर लिजर्ड यानी गोह एक बड़ा छिपकली प्रजाति का जंगली जीव है, जिसे हिंदी में आमतौर पर गोह कहा जाता है. इसका शरीर लंबा और मजबूत होता है तथा इसकी पूंछ भी काफी लंबी होती है. इसकी त्वचा पर छोटे-छोटे खुरदरे शल्क पाए जाते हैं. यह जमीन पर तेजी से दौड़ सकता है और जरूरत पड़ने पर पेड़ों पर भी चढ़ जाता है. मॉनिटर लिजर्ड आमतौर पर जंगल, झाड़ियों, खेतों और नदी-तालाब के आसपास पाए जाते हैं. ये छोटे जीवों, कीड़े-मकोड़ों, अंडों और कभी-कभी छोटे पक्षियों को खाते हैं. इंसानों से आमतौर पर दूरी बनाए रखते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >