Jamshedpur News : अरका जैन विवि व मार्कहब-24 के बीच एमओयू
Copied link
Jamshedpur News : गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय ने कॉग्निटिव मार्केटिंग प्लेटफॉर्म मार्कहब-24 के साथ एमओयू किया है.
Jamshedpur News :
गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय ने कॉग्निटिव मार्केटिंग प्लेटफॉर्म मार्कहब-24 के साथ एमओयू किया है. इसका उद्देश्य छात्रों को डेटा-आधारित मार्केटिंग की बारीकियां सिखाना और अकादमिक व उद्योग के बीच की दूरी को कम करना है. मौके पर कुलसचिव डॉ. अमित श्रीवास्तव की उपस्थिति में सहायक निदेशक डॉ. चारु वधवा और मार्कहब-24 के सीइओ अनुराग लाला ने हस्ताक्षर किये. बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. एसएस राज़ी ने कहा कि यह विद्यार्थियों को भविष्य की बाजार चुनौतियों के लिए तैयार करेगा. प्रति-कुलपति डॉ. अंगद तिवारी ने इसे अनुभवात्मक शिक्षण की दिशा में रणनीतिक कदम बताया.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.