झारसुगुड़ा: एमसीएल ऑडिटोरियम परिसर में शनिवार को संबलपुरी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. संस्कृति और स्वाभिमान के इस महापर्व के अवसर पर जिले के प्रतिभाशाली दिव्यांग क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम में जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) निधि से राष्ट्रीय स्तर के तीन दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को मोटराइज्ड स्पोर्ट्स व्हीलचेयर प्रदान की गई.
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को व्हीलचेयर वितरित की,राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग क्रिकेटर मुना धुरुआ, शंकर बुदुला और रुद्रदेव सांकु को मोटराइज्ड स्पोर्ट्स व्हीलचेयर प्रदान की गई.
अपनी लगन, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण के बल पर इन तीनों खिलाड़ियों ने समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार नायक तथा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया.
