Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल से लापता मरीज बेसमेंट में मिला
Copied link
एमजीएम अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती सिदगोड़ा बागान एरिया निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद राठौर शनिवार रात अचानक अपने बेड से गायब हो गये.
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती सिदगोड़ा बागान एरिया निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद राठौर शनिवार रात अचानक अपने बेड से गायब हो गये. परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. रविवार सुबह सूचना मिलने पर होमगार्ड जवान दिग्विजय पांडेय, मुकेश पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्रा और सूरज कुमार ने अस्पताल परिसर में उसकी खोजबीन शुरू की. जांच के दौरान मरीज इमरजेंसी वार्ड के नीचे बेसमेंट के बंद गेट के पास सुरक्षित मिला. इसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया. बताया गया कि मरीज कई दिनों से भर्ती था और वार्ड में रहने से परेशान होकर सीढ़ियों के सहारे छठे तल्ले से नीचे उतर गया था. बेसमेंट का गेट बंद होने के कारण वह वहीं फंस गया. मरीज के भाई योगेंद्र प्रसाद राठौर ने बताया कि पैर में चोट लगने के बाद संक्रमण बढ़ जाने से उनकी हालत गंभीर हो गयी थी. उसी के इलाज के लिए उन्हें सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया है.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.