जमशेदपुर की दो बेटियों ने किया कमाल, मिसेज इंडिया फिटनेस फिट सहित जीते दो खिताब

जमशेदपुर की दो बेटियों ने कमाल कर दिया है, शर्मिष्ठा राय ने वीपीआर मिसेज इंडिया 2022 (सीजन-3) में मिसेज इंडिया फिटनेस फीट-2022 का अवॉर्ड जीता, तो रुचि धीश अरकने ने मिसेज अंडमान का खिताब जीता.

जमशेदपुर : जमशेदपुर की बहुओं ने एक बार फिर लोगों को गौरवान्वित होने का मौका दिया है. क्रिएटिविटी योगा सेंटर की संस्थापक शर्मिष्ठा राय ने वीपीआर मिसेज इंडिया 2022 (सीजन-3) में मिसेज इंडिया फिटनेस फीट-2022 का अवॉर्ड जीता, तो रुचि धीश अरकने ने मिसेज अंडमान का खिताब अपने नाम किया.

दोनों की इस सफलता से उनके परिवार, पड़ोसियों और शहरवासियों में खुशी की लहर है. वीपीआर मिसेज इंडिया 2022 के फाइनल में जगह बनाने वाली शर्मिष्ठा झारखंड से एकमात्र प्रतिभागी थीं.

उन्होंने देशभर से चुनी गयी 35 प्रतिभागियों को पछाड़ कर मिसेज इंडिया फिटनेस फीट-2022 का खिताब अपने नाम किया. फाइनल में योग की प्रस्तुति देकर जज का मन मोह लिया. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने दिवंगत सास-ससुर और मां को दिया. फाइनल राउंड तक पहुंचने में उनके पति ने उनका हौसला बढ़ाया.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >