जिले में जब्त 1.17 लाख सीएफटी बालू की नीलामी जल्द

जिले में जब्त किये गये 1.17 लाख सीएफटी बालू का माइनिंग विभाग करेगा नीलामी

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले में बहरागोड़ा अंचल व आस-पास में अबतक जब्त 1.17 लाख सीएफटी बालू की जल्द नीलामी होगी. इसके लिए जिला खनन विभाग ने पहल की है. डीसी की अनुमति मिलते ही अपर उपायुक्त कार्यालय में बालू की नीलामी की जायेगी. इच्छुक व्यक्ति या फर्म को 7.5 रुपये प्रति सीएफटी की सरकारी दर से डिमांड के मुताबिक दस फीसदी राशि का डीडी बनाकर खनन कार्यालय में जमा करना पड़ेगा. तब वे बालू की नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. नीलामी प्रक्रिया के दौरान सरकारी दर से ऊपर की बोली लगाकर व्यक्ति या फॉर्म आसानी से बालू खरीद सकेंगे. नीलामी से बालू खरीदने वाले व्यक्ति को आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी की औपचारिकता पूरी करने के बाद आसानी से बालू उठाव और परिवहन का चालान खनन विभाग से ले सकेंगे. पूर्वी सिंहभूम जिले में बहरागोड़ा अंचल व आस-पास में अबतक जब्त 1.17 लाख सीएफटी बालू की जल्द नीलामी होगी. इसके लिए जिला खनन विभाग ने पहल की है. डीसी की अनुमति मिलते ही बालू की नीलामी अपर उपायुक्त कार्यालय में की जायेगी. इच्छुक व्यक्ति या फर्म को 7.5 रुपये प्रति सीएफटी की सरकारी दर से डिमांड के मुताबिक दस फीसदी राशि का डीडी बनाकर खनन कार्यालय में जमा करना पड़ेगा. तब वे बालू की नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. नीलामी प्रक्रिया के दौरान सरकारी दर से ऊपर की बोली लगाकर व्यक्ति या फॉर्म आसानी से बालू खरीद सकेंगे. नीलामी से बालू खरीदने वाले व्यक्ति को आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी की औपचारिकता पूरी करने के बाद आसानी से बालू उठाव और परिवहन का चालान खनन विभाग से ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR ANAND

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >