जमशेदपुर: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बुधवार को एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 2022 बैच के मेडिकल छात्रों ने स्तनपान के महत्व पर आधारित आकर्षक पोस्टर प्रदर्शनी लगायी.
मौके पर शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. केके चौधरी ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए. यह बच्चे के लिए पहला प्राकृतिक टीका होता है, जो संक्रमण और कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है. उन्होंने बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही देना चाहिए. मौके पर डॉ. शिखा रानी, डॉ. इला झा, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. जैनूल, डॉ. रुफिना, डॉ. मैती सहित कई चिकित्सक और एएनएम मौजूद रहीं.
