Jamshedpur News : मानगो के युवक ने हैदराबाद में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur News : मानगो के एनएच-33 स्थित बालीगुमा निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ राजू ने हैदराबाद में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पत्नी कनाडा में है, सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

Jamshedpur News :

मानगो के एनएच-33 स्थित बालीगुमा निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ राजू ने हैदराबाद में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रकाश हैदराबाद में कार्यरत था. गुरुवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है और उनके हैदराबाद पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. बताया जाता है कि युवक शादीशुदा था और पत्नी कनाडा में है. इस घटना से परिवार और जानने वालों में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >