जमशेदपुर: मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jamshedpur News: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से बिजली पोल और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

जमशेदपुर से संजीव की रिपोर्ट

Jamshedpur News: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस में अचानक भयानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलकर खाक हो गई. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि घटना के वक्त बस के भीतर कोई मौजूद नहीं था. हालांकि, आग की ऊंची लपटों के कारण पास में स्थित बिजली विभाग का पोल और तार बुरी तरह जल गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. 

आग पर पाया गया काबू

स्थानीय लोगों के अनुसार, राज मोबाइल के पास रोजाना की तरह रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद बस खड़ी की गई थी. बुधवार सुबह अचानक बस से धुआं और तेज लपटें उठती देख लोगों ने तुरंत पुलिस, अग्निशमन और बिजली विभाग को सूचना दी. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का सिर्फ लोहे का ढांचा ही शेष बचा.

पुलिस जांच में जुटी 

आग लगने की इस घटना से आसपास की दुकानों और आवासीय संपत्तियों को भी बड़ा खतरा पैदा हो गया था, जिसे समय रहते टाल दिया गया. बिजली विभाग के अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं. इधर, आजादनगर थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे किसी असामाजिक तत्व का हाथ है.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >