Mango Mayor Election: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मानगो मेयर पद के लिए किया नॉमिनेशन

Mango Mayor Election: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने नॉमिनेशन कर दिया है. नॉमिनेशन में केवल कई समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए और कोई भीड़-भाड़ नहीं हुई.

Mango Mayor Election: मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को नामांकन किया. नामांकन का वह क्षण केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि सादगी, विश्वास, संघर्ष और सेवा-भाव की एक भावनात्मक यात्रा का प्रतीक था. नामांकन से पूर्व उनके आवास पर एक अत्यंत भावुक क्षण देखने को मिला, जब उनके जीवनसाथी और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं कार का गेट खोलकर उन्हें बिठाया और नामांकन के लिए विदा किया. यह दृश्य न केवल एक पति के सम्मान और विश्वास को दर्शाता है, बल्कि उस संघर्ष और साथ का प्रतीक है जो वर्षों से जनता की सेवा में समर्पित रहा है.

नॉमिनेशन से पहले की पूजा

घर से निकलने से पहले सुधा गुप्ता ने घर पर पूजा-अर्चना कर ईश्वर से आशीर्वाद लिया, उसके बाद कदमा स्थित रंकनी मंदिर में पूजा किया उसके बाद मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मन ही मन मानगो की जनता के सुख, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर समाज के हर वर्ग का समर्थन देखने को मिला जिसमें मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी डॉ मोहम्मद जकारिया साहब, सिख समाज के प्रतिनिधि के रूप में मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, ब्राह्मण समाज से बिपिन झा, वैश्य समाज से भगवान प्रसाद एवं लीला गुप्ता जो ऑल इंडिया रौनियार वैश्य महा सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, क्रिस्चन समाज से डेविड पूर्ति, विश्वकर्मा समाज से राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहें.

बेहद सादगी के साथ किया नॉमिनेशन

नामांकन के बाद प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि यह चुनाव उनके लिए पद का नहीं, बल्कि मानगो की हर बेटी, हर मां और हर परिवार के सपनों की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. आज का यह नामांकन मानगो में बदलाव, सम्मान और सशक्त नेतृत्व की एक नई शुरुआत है. सुधा गुप्ता का नामांकन बहुत सादगी भरा रहा जिसमें कोई तामझाम नहीं था, ना कोई भीड़ ना कोई रैली, जब इस संदर्भ में सुधा गुप्ता से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि सादगी ही मेरी पहचान है, मानगो की जनता को जाम से मुक्त कराने के लिए बन्ना गुप्ता ने फ्लाईओवर निर्माण का कार्य किया हैं, फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं, सड़क संकीर्ण हैं, मजदूर लगे हुए हैं ऐसे मैं हजारों की संख्या में यदि कार्यकर्त्ता आते तो जाम लग जाता, जिससे मानगो की जनता को परेशानी होती, इसलिए मैंने तय किया कि मानगो की जनता को तकलीफ ना हो इसलिए मैंने सिर्फ समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ नामांकन करने का निश्चय किया.

इसे भी पढ़ें: 

Land Survey: हजारीबाग में 100 से साल से अधर में लटका है भूमि सर्वेक्षण का काम, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

Jharkhand Civic Polls: धनबाद के डीसी-एसपी ने डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर का किया निरीक्षण, बारीकी से की जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >