Jamshedpur News : मानगो : कार के नीचे घुसी बाइक, चालक घायल

Jamshedpur News : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-15 के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक कार के नीचे बाइक आ जाने से बाइक चालक घायल हो गया.

Jamshedpur News :

मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-15 के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक कार के नीचे बाइक आ जाने से बाइक चालक घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार को उठाकर बाइक को बाहर निकाला.

सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार समेत चालक को थाने ले गयी. वहीं घायल बाइक चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक वाहन चलाना सीख रहा था और जवाहरनगर रोड नंबर-15 की ओर मोड़ रहा था. इसी दौरान पारडीह की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर कार के नीचे चली गयी. हालांकि, बाइक चालक समय रहते कूद गया, जिससे उसे हल्की चोटें आयीं.

बताया जाता है कि बाइक चालक एक बच्चे को स्कूल छोड़ने गया था. उसे पैर में हल्की चोट लगी है. पुलिस के अनुसार, कार और चालक को थाने लाया गया है. अभी तक घायल की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >