चलती ट्रेन से उतार लिया था कपड़ों का पार्सल, एक महीने बाद ऐसे धराया

टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुली ट्रेन के बुकिंग पार्सल को मकदमपुर के पास उतारने वाले व्यक्ति को आरपीएफ ने धर दबोचा.

जमशेदपुर :

टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुली ट्रेन के बुकिंग पार्सल को मकदमपुर के पास उतारने वाले व्यक्ति को आरपीएफ ने धर दबोचा. उसका नाम उत्तम चंद्रा है, वह बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी का रहनेवाला है. आरपीएफ ने उसको पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि कपड़े का बड़ा पार्सल शालिमार ट्रेन में बनारस के लिए बुक करायी गयी थी. टाटानगर से खुली ट्रेन के पार्सल वैगन से उत्तम ने मकदमपुर के पास करीब एक माह पहले उसे उतार लिया था. आरपीएफ पिछले एक माह से उसकी तलाश कर रहा था. पहचान के बाद उसे आरपीएफ ने धर दबोचा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >