Jamshedpur News : इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Jamshedpur News : होली को लेकर एमजीएम अस्पताल व सदर अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है. इसके लिए एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों व डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है.

Jamshedpur News :

होली को लेकर एमजीएम अस्पताल व सदर अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है. इसके लिए एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों व डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. इसको एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने बताया कि होली को देखते हुए इमरजेंसी में हर प्रकार की दवा उपलब्ध करा दी गयी है. ताकि अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो उससे निपटा जा सके. उन्होंने बताया कि होली में सबसे ज्यादा मारपीट व सड़क दुर्घटना में जख्मी होकर लोग आते हैं. इसको लेकर इमरजेंसी में तैयारी की गयी है. वहीं सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि सदर अस्पताल में भी होली को देखते हुए इमरजेंसी में तैयारी की गयी है. वहीं भी डॉक्टरों व कर्मचारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने को कहा गया है.

4 मार्च को एमजीएम में ओपीडी सेवा रहेगी बंद

होली के अवसर पर चार मार्च को एमजीएम अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी. वहीं, इस दौरान अगर कोई गंभीर मरीज आता है, तो उसका इमरजेंसी में इलाज किया जायेगा. इसकी जानकारी अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >