उलीडीह : घर से लैपटॉप की चोरी

उलीडीह में घर से लैपटॉप की चोरी

जमशेदपुर. मानगो डिमना बस्ती के मंगल कॉलोनी निवासी रामकृष्ण शर्मा के घर से शुक्रवार को सुबह 10: 30 लैपटॉप की चोरी हो गयी. जिस वक्त लैपटॉप की चोरी हुई रामकृष्ण शर्मा का बेटा शुभम शर्मा कमरे में सोया था, जबकि रामकृष्ण शर्मा पूजा कर रहे थे. रामकृष्ण शर्मा की पत्नी बिंदु शर्मा शिक्षिका है. रामकृष्ण ने पड़ोसियों को बताया कि एक महिला और युवक उनके घर से सामान लेकर निकल रहे थे. सूचना पर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे और उलीडीह थाना की पुलिस को घटना के बाबत सूचित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >