कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी चुरा ले गए

कोवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों और दुकानदारों की नींद उड़ा दी है. अज्ञात चोरों ने पंचायत सचिवालय से इनवर्टर और बैटरी चुरा ली, जबकि मोबाइल दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया.

कोवाली: कोवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गयी है. सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रसूनचोपा पंचायत सचिवालय को निशाना बनाया और वहां से इनवर्टर व बैटरी चोरी कर फरार हो गये. वहीं, हल्दीपोखर बाजार में दो मोबाइल दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया. लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

पंचायत सचिवालय के बिजली उपकरणों मे भी की तोड़फोड़

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात चोर रसूनचोपा पंचायत सचिवालय में घुसे. यहां कार्यालय में रखे इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गये. मंगलवार सुबह पंचायत सचिवालय पहुंचने पर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. चोरी के कारण पंचायत सचिवालय के आवश्यक विद्युत उपकरणों के प्रभावित होने की बात सामने आयी है.

हल्दीपोखर के दो मोबाइल दुकानों में चोरी का प्रयास

हल्दीपोखर बाजार में भी चोरों ने सोमवार की रात अजय गुप्ता और संतोष गुप्ता की मोबाइल दुकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया. हालांकि, दोनों दुकानों में चोरी करने में चोर सफल नहीं हो सके. सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद बाजार के अन्य व्यवसायियों में भी चिंता का माहौल देखा गया.

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बाजार और ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. खासकर बाजार बंद होने के बाद सुनसान इलाकों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की शिकायत भी स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है. ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >