कारोबारी कैरव गांधी किडनैपिंग केस का पर्दाफाश: 6 गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए 3 अपराधी

Kairav Gandhi Kidnapping Case: जमशेदपुर के कैरव गांधी अपहरणकांड का खुलासा हो गया! पुलिस एनकाउंटर में 3 अपराधी घायल हुए जबकि कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये गैंग बिहार के नालंदा और गया समेत कई जिलों से संचालित था. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Kairav Gandhi Kidnapping Case, जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने युवा कारोबारी कैरव गांधी के अपहरणकांड की गुत्थी सुलझा ली है. घटना के करीब 17 दिनों बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बिहार के गयाजी, नालंदा समेत अन्य जिलों से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, इस कांड में गिरफ्तार किए गए तीन अपराधियों को जब हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उन्होंने पुलिस से कार्बाइन हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए.

पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी से दिया गया वारदात को अंजाम

जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम देने के लिए पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी का इस्तेमाल किया था, ताकि लोगों को शक न हो और वह किडनैपिंग की घटना को असानी से अंजाम दे सके.

स्कॉर्पियो और हथियार जब्त

पुलिस की टीम ने इस मामले में अपहरण में इस्तेमाल की गयी स्कॉर्पियो गाड़ी समेत अन्य हथियारों को भी जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है.

Also Read: बोकारो में शिक्षा की गरिमा तार-तार, जश्न में मदहोश गुरु-शिष्य ने लगाए ‘अश्लील गाने’ पर ठुमके, 6 को शो कॉज

और गिरफ्तारियां बाकी

पुलिस ने बताया कि इस अपहरणकांड में अभी छह अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी बाकी है. इसमें जमशेदपुर के अलावा बिहार और झारखंड के अपराधी शामिल हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच अभी भी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: झामुमो को बड़ा झटका: विधायक दशरथ गागराई के भाई अब बने ‘कमल’ के सिपाही! क्या है पार्टी का पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >