सावधान! साकची में सुनाई देगी जेट इंजन जैसी आवाज, 3 जून से ''स्टीम ब्लोइंग''

साकची और इसके आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग आगामी 3 जून से होने वाली तेज आवाजों से घबराएं नहीं.

साकची थाना के सामने स्थित पावर हाउस 7 में होगी सफाई प्रक्रिया

आइइएल ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामवरीय संवाददाता , जमशेदपुर

साकची और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग 3 जून से होने वाली तेज आवाजों से घबराएं नहीं. टाटा पावर और टाटा स्टील की संयुक्त उद्यम इंडस्ट्रियल एनर्जी लिमिटेड (आइइएल ) अपने साकची स्थित पावर हाउस 7 (साकची थाना के नजदीक ) में ””स्टीम ब्लोइंग”” की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. 3 से 30 जून तक चलने वाली इस गतिविधि के दौरान रुक-रुक कर जेट विमान जैसी तेज आवाजें सुनाई देंगी. प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन, संबंधित कर्मियों और आसपास के लोगों को सतर्क करते हुए इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है. कंपनी ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया योग्य, अनुभवी इंजीनियरों और कर्मियों की सीधी निगरानी में सुरक्षा के सभी कड़े मानकों का पालन करते हुए की जा रही है. यह पावर प्लांट चालू करने की एक सामान्य और अस्थायी प्रक्रिया है.

कॉमर्शियल ऑपरेशन से पहले टरबाइन को सुरक्षित रखने की कवायद

यह पूरी कवायद आइइएल के एक गुणा 120 मेगावाट बीएफजी-सीओजी आधारित (वेस्ट गैस रिकवरी) नये प्रोजेक्ट को पूरी तरह चालू करने के लिए की जा रही है. किसी भी पावर प्लांट को शुरू करने से पहले स्टीम ब्लोइंग एक जरूरी और मानक तकनीकी प्रक्रिया है. इसके जरिये बॉयलर और स्टीम पाइप लाइनों के अंदर मौजूद वेल्डिंग स्लैग, जंग और कचरे को तेज दबाव से साफ किया जाता है. अगर यह कचरा साफ न किया जाये तो संचालन के समय टरबाइन के ब्लेड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं.

घबराएं नहीं, प्रति ब्लो लगभग 5 से 20 मिनट का होगा

कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस प्रक्रिया के दौरान उच्च वेग (हाई वेलोसिटी) से स्टीम की निकासी की जायेगी, जिसे पफिंग ब्लो कहा जाता है. इसके कारण रुक-रुक कर काफी तेज आवाज होगी. जो किसी जेट इंजन के शोर जैसी महसूस हो सकती है. प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह शोर बहुत कम अवधि (प्रति ब्लो लगभग 5 से 20 मिनट) के लिए ही होगा.

रोजाना सुबह 7 से रात 9 बजे के बीच होगी ब्लोइंग

स्टीम ब्लोइंग की यह प्रक्रिया 3 से 30 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे के बीच होगी. हाई वेलोसिटी से भाप छोड़े जाने (पफिंग ब्लो) के कारण शोर तेज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >