Jamshedpur News : जुगसलाई नप अध्यक्ष : मैदान में उतरीं रिंकू सिंह, चुनावी माहौल गरमाया

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने बुधवार को भारी जनसमर्थन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया.

विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू समेत कई लोगों ने लिया हिस्सा

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने बुधवार को भारी जनसमर्थन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि, एनडीए नेताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. रिंकू सिंह के नामांकन में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, जदयू की मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. इसके अलावा जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गुंजन यादव, वरिष्ठ नेता महेंद्र जैन, योगेश मल्होत्रा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर नामांकन करने निकलीं

नामांकन से पहले रिंकू सिंह ने एमई स्कूल रोड स्थित श्रीश्री राजस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद बाजे-गाजे और समर्थकों के साथ नामांकन यात्रा निकाली गयी. यात्रा शिव मंदिर परिसर से निकलकर चौक बाजार, जुगसलाई गुरुद्वारा, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए साकची स्थित पुराने कोर्ट परिसर पहुंची.

नामांकन के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जुगसलाई में टाटा स्टील की बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है. इसके अलावा जर्जर स्कूलों की मरम्मत, महिला कॉलेज की स्थापना और ट्रैफिक जाम से निजात के लिए पार्किंग व्यवस्था विकसित करने पर काम किया जायेगा. वहीं समाजसेवी और उनके पति गुड्डू सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद रिंकू सिंह ही परिषद का पूरा कामकाज संभालेंगी. नामांकन के दौरान जुगसलाई के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >