Jamshedpur News : जुगसलाई : नाबालिग चालक ने कार से कई लोगों को मारी टक्कर, हंगामा

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक नाबालिग चालक ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को धक्का मार दिया.

जुगसलाई एमई स्कूल रोड की घटना, बिजली के खंभे से टकराकर रुकी गाड़ी

कार छोड़कर साथी के साथ भागा नाबालिग

Jamshedpur News :

जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक नाबालिग चालक ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को धक्का मार दिया. हादसे में महिला और युवक समेत कई लोग घायल हो गये. अनियंत्रित कार अंत में ग्वाला पट्टी चौक के पास एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गयी. हादसे के बाद नाबालिग चालक और उसका साथी कार छोड़कर मौके से फरार हो गये.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माता-पिता जब घर पर नहीं थे, तब एक नाबालिग ने अपने साथी के साथ घर से नयी सफेद रंग की कार निकाल ली. वह कार चलाना सीख रहा था. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गयी. सबसे पहले सेवा सदन अस्पताल के पास पैदल जा रहे मनीष मुखी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद कुछ दूरी पर सिटी स्टाइल में काम करने जा रही महिला रेणु देवी को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद एक पैसेंजर टेंपो को भी धक्का मारने के बाद चालक कार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्वाला पट्टी चौक के पास कार बिजली के खंभे से टकराकर रुक गयी.

घटना में बबलू सरदार, निखिल कुमार, मधु मिश्रा, मनीष मुखी और रेणु देवी समेत कई लोग घायल हो गये. हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. पुलिस कार को जब्त कर थाना ले गयी है. पीड़ितों ने इस संबंध में जुगसलाई थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >