जुगसलाई : पिस्ताैल व गोली के साथ पांच युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर के जुगसलाई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत जुगसलाई थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पिस्तौल और गोली के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार युवकों से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है. संभावना जतायी जा रही है कि बुधवार को पुलिस प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा करेगी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के साथ इलाके में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी एहतेशाम वकारिब के निर्देशन में सिटी एसपी ललित मीणा और डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) सुमित कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर पांचों युवकों को धर दबोचा. पकड़े गये सभी आरोपी इसी क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवकों के पास यह हथियार कहां से आया और इस अवैध नेटवर्क के पीछे कौन-सा हथियार सप्लायर गिरोह सक्रिय है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shyam narayan jha

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >