Jamshedpur News : जुगसलाई भाजपा ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- साहब खुलेआम हो रहे अवैध काम
भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, नशाखोरी एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा.
भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, नशाखोरी एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान मंडल प्रभारी दीपक झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि (जुगसलाई नगर परिषद) उपस्थिति रहे. प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि जुगसलाई एक प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र है, जहां लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग एवं आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है. क्षेत्र के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नशाखोरी, जुआ एवं देर रात तक अड्डेबाजी चल रही है, जिससे अपराध को बढ़ावा मिल रहा है. साथ ही प्रदीप मिश्रा चौक से स्टेशन तक देर रात्रि में खुलेआम देह व्यापार, रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर अवैध दुकानों के कारण जाम की स्थिति, ग्वाला पाड़ा रोड पर मवेशियों के कारण आमजनों को हो रही परेशानी तथा डी’कोस्टा रोड के नीचे गौ तस्करी, जुआ एवं नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की गयी. थाना प्रभारी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन जुगसलाई को अपराध एवं नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई करेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.