जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में बुधवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को 142 रन से मात दी. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 217 रन बनाए. मोहन कुमार शाह और हरजिंदर पाल सिंह ने 51-51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक ने 36 रनों का योगदान दिया. लोयोला कोल्ट्स के प्रभाकर राज ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 14.5 ओवर में 75 रन पर ढेर हो गयी. रमिश हैदर ने 23 रन बनाए. फ्रेंड्स की ओर से अमित चौबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. अमित चौबे प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
Jsca b division: हरजिंदर और मोहन का अर्धशतक, फ्रेंड्स एकादश की शानदार जीत
कीनन स्टेडियम में बुधवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को 142 रन से मात दी.
