जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में रविवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने टाटा सेरसा को 49 रन से हराया. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात ओवर में 124 रन बनाए. नितलेश भारती ने 47 रनों की पारी खेली. टाटा सेरसा के अमित कुमार सिंह ने तीन विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 17 ओवर में 75 रन पर ढेर हो गयी. विक्की कर्मकार ने 30 रनों का योगादन दिया. यंग स्पोर्टिंग के अश्विनी कुमार ने तीन व नितलेश भारती ने दो विकेट लिये. नितलेश भारती प्लेयर ऑफ द मैच बने.
Jsca b divison: यंग स्पोर्टिंग की टीम ने टाटा सेरसा को 49 रन से दी शिकस्त
जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने टाटा सेरसा को 49 रन से हराया.
