Jsca b division league: रूरल ग्रीन की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब क्लब को हराया

जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया. विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में दस विकेट पर 82 रन बनाए. दीपक स्वर्णकार ने 33 रनों की पारी खेली. रूरल ग्रीन के रेमंड हपडगड़ा और शिवम कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट लिये. जवाब में रूरल ग्रीन की टीम 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया. रेयमंड हपडगड़ा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाए. विकास की ओर से अनुभव व कृष्णा ने दो लिये. रेमंड हपडगड़ा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >