Jsca B Division Cricket League : जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम नौ विकेट से जीती

टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब ने जमशेदपुर ब्लूज को नौ विकेट से हराया.

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब ने जमशेदपुर ब्लूज को नौ विकेट से हराया. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.4 ओवर में दस विकेट पर 102 रन बनाए. अभिजीत कुमार ने 24 रन की पारी खेली. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की ओर से हिमांशु भारद्वाज ने पांच विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम 12.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया. समर चौधरी ने 66 रनों का योगदान दिया. हिमांशु भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >