Jsca B Division Cricket League: जमशेदपुर ब्लूज ने रुरल ग्रीन को 37 रन से दी मात

जमशेदपुर. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ग्रीन को 37 रन से मात दी.

जमशेदपुर. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ग्रीन को 37 रन से मात दी. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.2 ओवर में दस विकेट पर 139 रन बनाए. सागर मेहता ने 38 रनों का योगदान दिया. रुरल ग्रीन की ओर से रेमंड हपडगडा ने 16/5 विकेट लिये. जवाब में रुरल ग्रीन की टीम 28 ओवर में 102 रन पर सिमट गयी. आशीष कुमार ने 19 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर ब्लूज के इंद्रजीत गुप्ता, अभिजीत कुमार और शिवम मंडल ने तीन-तीन विकेट लिये. इंद्रजीत प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >