Jsca b division cricket league : जमशेदपुर ब्लूज की टीम पांच विकेट से जीती

जमशेदपुर. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास सीसी को पांच विकेट से हराया

जमशेदपुर. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास सीसी को पांच विकेट से हराया. टेल्को ग्राउंड में खेले गये इस मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में दस विकेट पर 182 रन बनाए. आदित्य शरण ने 66 और अर्णव झा ने 38 रनों की पारी खेली. शिवम मंडल और इंदरजीत गुप्ता ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 27.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मैच जीत लिया. अभिजीत कुमार ने 94 और बागराई सोरेन ने 34 रनों का योगदान दिया. विकास सीसी की ओर से अभिषेक ने तीन व अनुभव कुमार ने एक विकेट लिये. अभिजीत कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >