jsca a division t20 league: तरणदीप सिंह का अर्धशतक, एल टाउन 52 रन से जीता

एल टाउन की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को 52 रन से हराया.

जमशेदपुर. एल टाउन की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को 52 रन से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 197 रन बनाए. तरणदीप सिंह ने 57 गेंद में 83 रनों की पारी खेली. प्रिंस कुमार और रवि शर्मा ने 47-47 रन बनाए. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी. अंजन नंदी ने 36 व वीर दास ने 32 रन बनाए. हैप्पी पनेसर ने तीन व सतवीर सिंह दो विकेट लिये. तरणदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >