जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को पहली झारखंड राज्य सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मैच में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने सरायकेला-खरसावां को 9-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया. सरायकेला-खरसावां के अभिनव कुमार को बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के जसकरण सिंह को बेस्ट गोलकीपर चुना गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजय सिंह ने किया. पुरस्कार वितरण समारोह में टाटा स्टील खेल विभाग के हेड कैप्टन मनीष सिन्हा, समाजसेवी तारीक आलम, झारखंड राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान, कोषाध्यक्ष फिरोज खान, एसए सिद्दीकी, सैयद अजहर हुसैन, शाहबाज खान, वसी-उल-हसन व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट नौ जिले की टीमों ने हिस्सा लिया.
Jharkhand sub junior state handball championship: पूर्वी सिंहभूम की टीम ने जीता खिताब

Jharkhand sub junior state handball championship: पूर्वी सिंहभूम की टीम ने जीता खिताब
Copied link
जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को पहली झारखंड राज्य सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.