झारखंड राज्य वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप आज

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को सोनारी कम्युनिटी सेंटर में झारखंड स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को सोनारी कम्युनिटी सेंटर में झारखंड स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इसमें पूरे राज्य से सीनियर व जूनियर वेटलिफ्टर ( महिला एवं पुरुषों) शिरकत करेंगे. प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी. सुबह-सुबह खिलाड़ियों का बॉडी वेट होगा. नौ बजे से स्पर्धायें शुरू होंगी. उक्त जानकारी जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह व महासचिव महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दी. इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >