जेएफसी ने गोलकीपर रेहनेश टीपी को किया रिलीज

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अनुभवी गोलकीपर रेहनेश टीपी को रिलीज कर दिया है. 2020 में जमशेदपुर के साथ जुड़ने वाले इस गोलकीपर ने जेएफसी को 2021-22 सीजन में लीग शील्ड जीतने में बहुत बड़ा योगदान दिया था.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अनुभवी गोलकीपर रेहनेश टीपी को रिलीज कर दिया है. 2020 में जमशेदपुर के साथ जुड़ने वाले इस गोलकीपर ने जेएफसी को 2021-22 सीजन में लीग शील्ड जीतने में बहुत बड़ा योगदान दिया था. रहनेश ने जेएफसी के लिए कुल 70 मुकाबले खेले. इसमें वह 37 क्लिन शीट रखने कामयाब रहे. इसके अलावा उन्होंने 349 बचाव किये. वहीं, अन्य गोलकीपरों की बात की जाये तो, जेएफसी ने युवा गोलकीपर विशाल यादव, आयुष जेना और मोहित धामी को रिटेंड किया है. गोलकीपर रक्षित डागर को भी रिलीज कर दिया है. जेएफसी ने भारतीय खिलाड़ी लादिनपुइया, रिक्की, हाउकीप, जर्मप्रीत जैसे देशी खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया है. अब जेएफसी की टीम इन खिलाड़ियों का विकल्प तलाश रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >