Jamshedpur News : युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की जरूरत : एसडीओ

Jamshedpur News : नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सुंदरनगर में आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ.

अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ समापन

Jamshedpur News :

नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सुंदरनगर में आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने युवाओं से शिक्षा और करियर के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की. जिला खेल पदाधिकारी अभिनेष त्रिपाठी ने युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच की सराहना की. कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संस्कृति, शिक्षा और आपसी समझ को बढ़ावा देना था. समापन समारोह में राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >