Jamshedpur News : सीतारामडेरा : केंद्रीय जल आयोग कार्यालय की खिड़की तोड़कर चोरी, एक गिरफ्तार

Jamshedpur News : भुइयांडीह बस स्टैंड के पास स्थित केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय की खिड़की तोड़कर बुधवार की रात चोरी हो गयी.

Jamshedpur News :

भुइयांडीह बस स्टैंड के पास स्थित केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय की खिड़की तोड़कर बुधवार की रात चोरी हो गयी. इस संबंध में अभियंता दिलीप ने सीतारामडेरा थाना में गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चोरों ने खिड़की तोड़कर साइकिल, बर्तन समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. इधर, शिकायत मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चोरी हुये सामान को बरामद करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >