उलीडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, एक की स्थिति गंभीर

जमशेदपुर के उलीडीह में रात के अंधेरे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

जमशेदपुर: उलीडीह के डिमना चौक स्थित मून सिटी के पास रविवार की देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें कपाली निवासी मो. शमशेर (55) की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है, वहीं दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से मानगो चौक से डिमना चौक की ओर जा रहे थे. मून सिटी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में दोनों के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं.

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >