Jamshedpur News : एमजीएम : शराब पिला झाड़ियों में ले जाकर महिला से गैंगरेप, दोनों आरोपी ऐसे हुए गिरफ्तार

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Jamshedpur News : एमजीएम थानांतर्गत सिमुलडांगा गांव के पास एक महिला को शराब पिला कर उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ओम प्रकाश और जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा शामिल है. पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दी.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला दोनों आरोपियों को पूर्व से जानती थी. बुधवार की शाम को दोनों आरोपियों ने महिला से कहा कि चलो घूम कर आते हैं. उसके बाद बाइक से तीनों डिमना चौक की ओर गये. जहां से एक आरोपी ने शराब खरीदी. उसके बाद तीनों मिर्जाडीह बाजार की ओर गये और एक साथ बैठकर शराब पी. उसके बाद दोनों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. थोड़ी देर के बाद महिला उसका विरोध कर मौके से टेंपो से चली गयी.थोड़ी देर के बाद दोनों आरोपी फिर से डिमना चौक पहुंचे. जहां उन दोनों ने महिला को रोक लिया और फिर से शराब पीने की बात की. डिमना चौक पर फिर से शराब और बीयर लेकर तीनों सिमुलडांगा झाड़ियों की ओर चले गये. जहां तीनों ने फिर से शराब और बीयर पी. उसके बाद दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गये.

ट्रक चालक की सूचना पर पहुंची पुलिसदेर रात करीब 1 बजे जब एक ट्रक चालक लघुशंका के लिए रुका, तो महिला जख्मी हालत में उससे मदद मांगी. ट्रक चालक ने 112 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी. उसके बाद एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी की निगरानी और पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार और जवानों ने महिला को झाड़ियों से निकाला. महिला से पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh singh

Published by: Janardan Pandey

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >