जमशेदपुर पुलिस : दो माह में 86% शिकायतों का निपटारा, सत्यापन कार्य में 99 फीसदी पूरा

जमशेदपुर पुलिस ने 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच 1883 शिकायतों में से 1634 को सफलतापूर्वक हल किया है. पासपोर्ट और नौकरी सत्यापन जैसे 99% मामले पूरे हुए, जिससे पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत हुआ है.

जमशेदपुर : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच जिले के सभी थानों में दर्ज कुल 1,883 शिकायत पुलिस के समक्ष आयी थी. इसमें जमशेदपुर पुलिस ने 1,634 मामलों (लगभग 86.7 प्रतिशत ) का सफलतापूर्वक निष्पादन कर लिया है.

पासपोर्ट और नौकरी ने 99 प्रतिशत काम पूरा

वहीं, पासपोर्ट, नौकरी और चरित्र सत्यापन के मामलों में पुलिस ने 99 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है. उक्त जानकारी जिले के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. एसएसपी ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग और त्वरित समाधान पर जोर देने का काम किया जा रहा है. जिले में पुलिसिंग को जनहितैषी बनाने के लिए थानों के स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी की जा रही है.

जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें थाना प्रभारी : एसएसपी

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा - पुलिस का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुनना और कानूनी दायरे में रहकर उसका समयबद्ध व निष्पक्ष समाधान निकालना है, ताकि जनता और पुलिस के बीच परस्पर विश्वास और मजबूत हो सके.

प्रमुख बिंदु

  • सत्यापन कार्य जैसे नौकरी, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के लिए कुल 7,048 आवेदन मिले थे. जिनमें से 6,997 आवेदनों का कार्य पूरा कर लिया गया.
  • घरेलू विवाद से जुड़ी 661 शिकायतों में से 588 मामलों को आपसी समन्वय और काउंसेलिंग के जरिये सुलझाया गया.
  • जनता से सीधा संवाद कायम करने के लिए जिले भर में 182 कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किये गये.
  • जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए 148 पुलिस-पब्लिक बैठकें हुईं, जिनमें 108 सुनवाई योग्य मामलों पर प्रभावी कदम उठाये गये.
  • मुलाकाती-पत्र के जरिये सामने आये 278 मामलों में से 204 पर थाना स्तर से त्वरित कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >