Jamshedpur News: जुगसलाई में युवक को घर के पास सिर में गोली मारी, पुलिस ने 2 को उठाया

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई में रविवार को एक युवक को गोली मार दी गई. 2 बदमाश बाइक से आए. उसे बलदेव बस्ती ले गए. वहां सिर में गोली मार दी.

Jamshedpur News|जमशेदपुर, निखिल : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती निवासी करण सिंह (19) को अपराधियों ने रविवार (23 जून) को सुबह-सुबह गोली मार दी. गोली करण के सिर में लगी.

जुगसलाई के बलदेव बस्ती में हुई घटना

करण को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. करण की हालत गंभीर बताई जा रही है. गोली मारने के बाद अपराधियों ने उसे टीएमएच पहुंचाया और वहां से फरार हो गए. घटना के संबंध में बताया गया है कि बलदेव बस्ती स्थित अपने घर के बाहर बलदेव पानी भर रहा था. इसी दौरान छाया नगर के दो युवक बाईक से आए और उससे कहा कि बलदेव बस्ती के ही प्रह्लाद के घर चलना है.

पुराने विवाद में शुरू हुई मारपीट, करण के सिर में गोली मारी

प्रह्लाद के घर जाने के बाद किसी पुराने विवाद की वजह से युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान एक युवक ने हथियार निकालकर करण के सिर में गोली मार दी. सूचना है कि घटना के बाद गोली मारने वाले युवक ने ही करण को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल ले गए. फिर सभी वहां से फरार हो गए.

गोली मारने वाले युवकों ने ही करण को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने के बाद करण की मां और आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. यहां उन्हें मालूम हुआ कि युवकों के बीच मारपीट हुई और बाद में गोली चली. इसके बाद सभी लोग टीएमएच पहुंचे. सुबह-सुबह हुई फायरिंग की सूचना मिलने पर जुगसलाई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को हिरासत में लिया है.

पीएनएम मॉल में काम करता है करण

आसपास और परिवार के लोगों ने बताया कि करण पीएनएम मॉल में काम करता है. वह अपनी मां के साथ जुगसलाई बलदेव बस्ती में रहता है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Crime News : जमशेदपुर के जुगसलाई में घर से बुला कर युवक पर दिन-दहाड़े की फायरिंग, जांघ में लगी गोली

जुगसलाई: बंटी सिंह पर हुए फायरिंग केस में सार्जेंट मेजर की हुई गवाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >