jamshedpur news : सोनारी एयरपोर्ट पर मुर्गा और बकरा बांधने के बाद भी नहीं आया सियार

एयरपोर्ट पर सियारों की दस्तक से वन विभाग अलर्ट

एयरपोर्ट पर सियारों की दस्तक से वन विभाग अलर्ट

परिसर में लगाये गये ट्रैप कैमरे में भी नहीं नजर आया सियार

jamshedpur news :

सोनारी एयरपोर्ट परिसर में सियारों की मौजूदगी की आशंका को लेकर वन विभाग ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है. एयरपोर्ट के निचले और घने इलाकों में सियारों की कॉलोनी के संकेत मिले हैं, हालांकि अब तक किसी सियार को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा जा सका है. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सियारों का पता लगाने के लिए मुर्गा और बकरा तक बांधा गया, साथ ही ट्रैप कैमरे भी लगाये गये, लेकिन सफलता नहीं मिली.

एयरपोर्ट कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों का दावा है कि शाम के समय पांच से छह सियार परिसर में नजर आते हैं. 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने वन विभाग को सियारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है. इसके लिए टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों की मदद लेने का निर्णय लिया गया है. राष्ट्रपति कदमा स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट की आधारशिला रखने पहुंचेंगी. वन विभाग ने जल्द ही दोबारा सर्च अभियान चलाने की बात कही है.

वहीं, सियार की तलाश को लेकर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ नईम अख्तर ने बताया कि उनसे अब तक संपर्क नहीं किया गया है. अगर संपर्क किया जायेगा तो निश्चित तौर पर सियारों को पकड़ने में मदद की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >