Jamshedpur News : टाटानगर आरपीएफ ने छात्रा को खोया हुआ बैग लौटाया

Jamshedpur News : टाटानगर आरपीएफ ने एक छात्रा का खोया हुआ बैग बरामद करके मंगलवार को लौटाया. शहर के गोलपहाड़ी की रहने वाली रितिका पाॅल को 13 फरवरी को धालभूमगढ़ जाना था.

Jamshedpur News :

टाटानगर आरपीएफ ने एक छात्रा का खोया हुआ बैग बरामद करके मंगलवार को लौटाया. शहर के गोलपहाड़ी की रहने वाली रितिका पाॅल को 13 फरवरी को धालभूमगढ़ जाना था. गलती से वह टाटा-गुवा पैसेंजर में चढ़ गयी. ट्रेन जब आदित्यपुर पहुंची तो वह हड़बड़ी में उतर गयी, पर अपना बैग छोड़ दी.

इसके बाद छात्रा ने आदित्यपुर स्टेशन पर आरपीएफ के अधिकारी को इसकी जानकारी दी और रेल मदद एप में भी शिकायत की. आरपीएफ ने चाईबासा स्टेशन से छात्रा के बैग को उतार लिया. इसके बाद मंगलवार को टाटानगर आरपीएफ थाना बुलाकर उसे बैग सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >