Jamshedpur News :
एमजीएम थाना अंतर्गत देवघर निवासी माथुर सोरेन ने गुरुवार को एमजीएम थाना में बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप समेत अन्य के खिलाफ बाउंड्री तोड़ने व गाली-गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला गत 25 फरवरी की है. माथुर सोरेन ने आरोप लगाया है कि देवघर में उनकी पैतृक जमीन है. जिस पर उन्होंने बाउंड्री की है. दिनकर कच्छप व उसके साथियों ने मिलकर बाउंड्री को तोड़ दिया. इसके अलावा गाली-गलौज कर धमकी दी है. पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
