Jamshedpur News : जुगसलाई : काबरा गैस एजेंसी के संचालक के घर से एक करोड़ के गहनों की हुई थी चोरी, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार, आभूषण बरामद

जुगसलाई एमई रोड स्कूल रोड सेवा सदन अस्पताल के पास रहने वाले काबरा गैस एजेंसी के संचालक विकास काबरा के घर से एक करोड़ रुपये के गहनों की चोरी मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है.

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, घटना के वक्त कारोबारी गये थे मॉर्निंग वॉक पर

जुगसलाई राजस्थान सेवा सदन के पास का ही रहनेवाला है आरोपी

Jamshedpur News :

जुगसलाई एमई रोड स्कूल रोड सेवा सदन अस्पताल के पास रहने वाले काबरा गैस एजेंसी के संचालक विकास काबरा के घर से एक करोड़ रुपये के गहनों की चोरी मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है. मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी हुए गहनों को भी बरामद कर लिया है. घटना गत एक फरवरी की है. विकास काबरा मार्निंग वॉक पर गये थे. घर में कोई नहीं था. इसी दौरान चोर उनके कमरे में घुसकर अलमारी से करीब एक करोड़ के कीमत के गहनों की चोरी कर ली. चोरों ने करीब 20 लाख रुपये कीमत के हीरा के गहनों के अलावा सोना व चांदी के गहनों की चोरी कर ली थी. इसके अलावा नगद, सोने-चांदी के सिक्के और कपड़े की भी चोर कर ली थी. विकास काबरा ने इसकी शिकायत जुगसलाई थाना में की. शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इसके अलावा डॉग स्क्वायड की मदद ली. सीसीटीवी फुटेज में मिली तस्वीर के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चोरी हुए आभूषण, रुपये व कपड़े बरामद कर लिया गया. बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने केस का उद्भेदन करते हुये पूरी जानकारी दी.

सीसीटीवी फुटेज में मिली तस्वीर के आधार पर पकड़ाया रितिक

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक रितिक कुमार सिंह जुगसलाई राजस्थान सेवा सदन के पास ही रहता है. घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज में रितिक कुमार सिंह की तस्वीर मिली थी. जिसके बाद डीएसपी तौकीर आलम की अगुवाई में टीम का गठन किया गया. जिसमें जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार व थाना के पदाधिकारी शामिल थे. शिकायत मिलने के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया.

प्रेमिका के साथ मिलकर साकची में आभूषण दुकान में की थी चोरी

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में गिरफ्तार रितिक कुमार सिंह ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर साकची बाजार में स्थित एमआर ज्वेलर्स से गहनों की चोरी की थी. उक्त मामले में साकची थाना की पुलिस ने रितिक कुमार सिंह और उसकी प्रेमिका को जेल भेजा था. जमानत पर छूटने के बाद रितिक ने पुन: चोरी की घटना को अंजाम दिया.

ये सामान हुए बरामद

सोना का कंगन- 4 पीस, चुड़ी-5 पीस, हीरा जड़ित चूड़ी- 2 पीस, सोना की चेन- 7 पीस, सोना का सिक्का- 13 पीस, सोना की कानबाली- 5 पीस, हीरा जड़ित सोने की अंगूठी- 5 पीस, सोना की अंगूठी- दो पीस, हीरा जड़ित मांगटीका- दो पीस, सोना का लॉकेट- तीन पीस, हीरा जड़ित नथुनी-दो पीस, सोने का बटन- एक पीस, सोना की नथुनी-दो पीस, सोना का तार, चांदी का सिक्का-21 पीस, चांदी की पायल-पांच पीस, चांदी का बाला- चार पीस, चांदी की अंगूठी- दो पीस, चांदी का कमल फुल- दो पीस, चांदी का झुनझुना- एक पीस, 50 रुपये का नोट-100 पीस, 20 रुपये का नोट- 3 पीस, 5 रुपये का सिक्का-50 पीस, 10 रुपये का सिक्का-70 पीस, 20 रुपये का सिक्का-40 पीस, चांदी का श्री लिखा सिक्का-एक पीस, सॉल-एक पीस, मफलर, रूमाल, तकिया खोल आदि सामान बरामद किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >