Jamshedpur News : चाकुलिया में मिले चिकनपॉक्स के मरीज, लिया गया सैंपल

Jamshedpur News : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चलुनिया गांव में चिकनपॉक्स फैलने की जानकारी मिलने पर जिला सर्विलेंस विभाग की टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की.

Jamshedpur News :

चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चलुनिया गांव में चिकनपॉक्स फैलने की जानकारी मिलने पर जिला सर्विलेंस विभाग की टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की. जांच के दौरान कुल 15 चिकनपॉक्स के मरीज मिले. टीम ने तीन लोगों का सैंपल जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है.

टीम में शामिल जिला सर्विलेंस विभाग के महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ असद ने लोगों को चिकनपॉक्स के लक्षण व बचाव की जानकारी दी. इस दौरान मलेरिया विभाग के श्रवण कुमार, सर्विलेंस विभाग के सुशील तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >