Jamshedpur News : संस्थापक दिवस पर रक्तदान का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन 3 मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करेगा. इस बार यूनियन ने पिछले साल के 2700 यूनिट रक्तदान के रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा है.

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की पहल, पिछले साल हुआ था 2700 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur News :

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन 3 मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करेगा. इस बार यूनियन ने पिछले साल के 2700 यूनिट रक्तदान के रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा है.

यह शिविर यूनियन कार्यालय परिसर में सुबह 6 बजे से शुरू होगा, जहां 48 बेड लगाये जायेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए 7 काउंटर और रक्त जांच के 3 काउंटर होंगे. रक्तदाताओं के लिए नाश्ता और भोजन की व्यवस्था रहेगी. यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने शहरवासियों से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है.2021 में पहली बार आयोजित इस शिविर में 1250 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था, जो हर साल बढ़ता गया. कोरोना काल में रक्त की कमी को देखते हुए यूनियन ने यह पहल शुरू की थी, जो अब एक परंपरा बन गयी है.संस्थापक दिवस पर टेल्को कॉलोनी स्थित आम बगान मैदान में दस हजार दीप जलाकर टाटा साहब को श्रद्धांजलि दी जायेगी. इस मौके पर केक काटने का भी कार्यक्रम होगा. यूनियन ने शहरवासियों से अपने घरों में दीप जलाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >