ज्यादा से ज्यादा लोग चुनाव पर्व में शामिल हो सकें, इसे लेकर जिला प्रशासन ने उठाया ये कदम
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुरआगामी 25 मई को होने वाले जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतदान को लेकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म छह भरने का अंतिम मौका 23 से 26 अप्रैल तक है. फॉर्म छह भरवाने वाले बीएलओ, निजी संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन ने पुरस्कार देने की घोषणा की है, ऐसे बीएलओ या निजी संस्थान को 20 फॉर्म छह भरवा रहे हैं. उन्हें जिला प्रशासन विशेष पुरस्कार देगा. वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप, फोन नंबर 0657-1950 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है.
