Jamshedpur News : झामुमो ने सिदगोड़ा शाखा का किया पुनर्गठन, विशु कुंभकार बने अध्यक्ष

Jamshedpur News : जमशेदपुर नगर कमेटी ने बारीडीह झामुमो संपर्क कार्यालय में महानगर संयोजक मंडली सदस्य सह मुख्य संयोजक दलगोविंद लोहार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.

सोमेन विश्वास सचिव बनाये गये

Jamshedpur News :

जमशेदपुर नगर कमेटी ने बारीडीह झामुमो संपर्क कार्यालय में महानगर संयोजक मंडली सदस्य सह मुख्य संयोजक दलगोविंद लोहार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में सिदगोड़ा शाखा समिति का गठन किया गया.

जिसमें शाखा समिति अध्यक्ष- विशु कुंभकार, सचिव- सोमेन विश्वास एवं कोषाध्यक्ष- कन्हैया चौबे को बनाया गया. उपाध्यक्ष – रामचंद्र बास्के, सोनू सोलंकी, परवीन लाल, शेखर कालिंदी एवं सह सचिव – लोगेन लोहार व अनिल सिंह को बनाया गया. कार्यकारणी सदस्य में दलगोविंद लोहार, राजकुमार सिंह, प्रह्लाद लोहार, अशोक कुमार, सोमनाथ विश्वास, सुधाकर लोहार, हेमंत शाल, टीके चंद्र दीप, आरबी यादव, राजू राम, सपन सिंह, दुष्यंत सोरेन, दिलीप हेंब्रम,डी रवि राव, टिंकू सिंह को जिम्मेदारी दी गयी. शाखा समिति का पुनर्गठन पर्यवेक्षक खुदू उरांव, कृष्णा कामत, महानगर संयोजक मंडली के सदस्य प्रमोद लाल, बबन राय, नांटू सरकार, गोपाल महतो, प्रह्लाद लोहार की देखरेख में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >