Jamshedpur News : साकची में जन सुविधा मंच का विरोध-प्रदर्शन आज

Jamshedpur News : साकची थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जन सुविधा मंच गुरुवार को साकची थाने के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेगा.

Jamshedpur News :

साकची थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जन सुविधा मंच गुरुवार को साकची थाने के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेगा. मंच के प्रवक्ता अमित सिंह ने बताया कि सभी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे साकची बसंत पार्किंग में एकत्रित होंगे, जहां से पैदल मार्च करते हुए साकची थाना के समक्ष जायेंगे.

इसका उद्देश्य साकची थाना क्षेत्र में चोरी, झपट्टामारी और मादक द्रव्यों के सेवन की वजह से बढ़ते अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, अवैध व्यवसायों और अन्य अनैतिक गतिविधियों के प्रसार को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता सूची में रखना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >