Jamshedpur News : जिले के सभी सरकारी अस्पताल व सीएचसी में लगेगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

जिले के एमजीएम, सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लगाया जायेगा.

Jamshedpur News :

जिले के एमजीएम, सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लगाया जायेगा. इसके लिए विभाग के द्वारा प्रति स्वास्थ्य संस्थान चार लाख 98 हजार 951 रुपये दिये गये हैं. इसके माध्यम से मुख्यालय एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच त्वरित संवाद स्थापित किया जा सकेगा.

इसमें लगने वाले उपकरण की खरीदारी झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से होगी. खरीद की प्रक्रिया जेम पोर्टल या ई टेंडर के माध्यम से की जायेगी. जिन संस्थाओं में पहले से यह सुविधा उपलब्ध है, वहां दोबारा नहीं लगाया जायेगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लगाने के लिए एमीजएम अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल समेत नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिह्नित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >