जमशेदपुर में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

Jamshedpur Weather : झारखंड के जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है. मौसम विभाग ने थंडरस्क्वॉल और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

जमशेदपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Jamshedpur Weather : जमशेदपुर और आसपास के इलाके के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जमशेदपुर केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए थंडरस्क्वॉल (गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवा और मूसलाधार बारिश या ओलावृष्टि) का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

28 मई से तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत की उम्मीद 

मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 मई से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी. लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. 27 मई को अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बादल छाने और बारिश के कारण एक मई को अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. यानी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है.

आंशिक बादलों के बावजूद नहीं हुई बारिश 

मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह के समय हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 65 प्रतिशत रही, जो शाम होते-होते घटकर 22 प्रतिशत पर आ गई. दोपहर के बाद से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई.

कब-कैसा रहेगा मौसम ? 

  • 27 मई : आसमान में बादल छायेंगे और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की चेतावनी है.
  • 28 मई : 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना, अधिकतम तापमान घटकर 39.0 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा. 
  • 29 मई : अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना.
  • 30 मई से 1 जून : अधिकतम तापमान गिरकर 35.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है, तीन दिनों में हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है.

यह भी पढ़ें: धनबाद जेल पहुंचकर रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो, सीबीआई जांच कराने की कही बात

यह भी पढ़ें: दो हफ्ते के अंदर जोजोबाटा में लगेगा चापाकल, अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक दशरथ गागराई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >