VIDEO: जमशेदपुर और 116 विस्थापित गांवों पर बाढ़ का खतरा, चांडिल डैम के 9 फाटक खोले गए

Jamshedpur Flood Threat|सरायकेला-खरसावां के चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. चांडिल डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं.

Jamshedpur Flood Threat|Chandil Dam Gate Opened|चांडिल (सरायकेला-खरसावां), हिमांशु गोप : जमशेदपुर पर अभी से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लगातार 3 दिन से हो रही बारिश की वजह से चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. खतरे के निशान तक पहुंचने से पहले डैम के 13 में से 9 गेट खोल दिए गए हैं. डैम का गेट खोले जाने की वजह से दर्जनों विस्थापित गांव जलमग्न हो गए हैं. अगर और फाटक खोलने की नौबत आई, तो जमशेदपुर के मानगो और दोमुहानी इलाके में बाढ़ का पानी घुस जाएगा. अभी बांध का जलस्तर 182 मीटर पर पहुंच चुका है. अधिकारियों का कहना है कि अगर चांडिल डैम का जलस्तर 184 मीटर हो गया, तो 116 गांव खतरे में आ जाएंगे. ये सभी गांव बाढ़ की जद में आ जाएंगे. झारखंड में लगातार बारिश की वजह से खरकई और स्वर्णरेखा नदी कई जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं. स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर के मानगो के निचले इलाके में बाढ़ आ जाती है. स्वर्णरेखा और खरकई का जमशेदपुर में ही संगम भी है, जिसे दोमुहानी कहते हैं. इन नदियों का जलस्तर बढ़ने से उसके आसपास बसी बस्तियों में भी पानी घुस जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >