जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के धातकीडीह कुरैशी मोहल्ला स्थित गामा होटल पर रविवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की. पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों, मो. इमरान और महफूज आलम को गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिक जांच के अनुसार, यह हमला अवैध प्रतिबंधित मांस के कारोबार में वर्चस्व और रंगदारी को लेकर किया गया था.

Jamshedpur Crime News, जमशेदपुर (श्याम झा की रिपोर्ट): जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह कुरैशी मोहल्ला में रविवार सुबह करीब सात बजे बाइक सवार दो युवकों ने दहशत फैलाने के लिए गामा होटल पर फायरिंग की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाते ही एक हमलावर बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. शोर सुनकर जब स्थानीय लोग जुटने लगे, तो हमलावर ने दोबारा गोली चलाई और बाइक पर सवार होकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हमलावरों पर पथराव भी किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

त्वरित कार्रवाई में दो अपराधी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों हमलावरों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानगो आजादनगर निवासी मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल और बाइक बरामद कर ली है. होटल संचालक सरफराज कुरैशी उर्फ गामा ने दोनों के खिलाफ जान मारने की नीयत से हमला करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है.

Also Read: पलामू नीट परीक्षा अपडेट: भारी हंगामे के बाद 48 छात्रों की परीक्षा शुरू, DC और SP ने खुद संभाली कमान

अवैध मांस कारोबार और वर्चस्व की जंग

स्थानीय लोगों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस गोलीबारी के पीछे प्रतिबंधित मांस के कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई मुख्य कारण है. बताया जा रहा है कि सरफराज कुरैशी द्वारा अवैध प्रतिबंधित मांस का कारोबार किया जाता है और आरोपी इमरान व महफूज इस धंधे में अपना वर्चस्व कायम करने तथा रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग करने पहुंचे थे. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गामा का मोबाइल भी जब्त किया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है. गिरफ्तार दोनों युवकों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस उनके पिछले रिकॉर्ड खंगाल रही है. बिष्टुपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके.

Also Read: धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा, नौकरी भी मिलेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >